राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सोनभद्र में लगेगा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
युवा कांग्रेस ने युवाओं और समाजसेवियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की

सोनभद्र। ब्यूरो रिपोर्ट : सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस।
भारतीय युवा कांग्रेस, सोनभद्र द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 19 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से पंचशील हॉस्पिटल, चुर्क मोड़, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करना है।
भारतीय युवा कांग्रेस, सोनभद्र के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने जनपद के युवाओं, समाजसेवियों एवं जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानवता के इस महादान में सहभागी बनने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भी प्रतीक है।
युवा कांग्रेस की ओर से जनपद के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार कवरेज करने का अनुरोध भी किया गया है।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 19 जून 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे से
स्थान: पंचशील हॉस्पिटल, चुर्क मोड़, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र
आयोजक: भारतीय युवा कांग्रेस, सोनभद्र
“रक्तदान – सबसे बड़ा दान, मानवता का सम्मान”



