उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीपॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्रस्वास्थ्य

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सोनभद्र में आयोजित हुआ विशाल रक्तदान शिविर

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश

सोनभद्र। ब्यूरो रिपोर्ट : सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस
नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस, सोनभद्र द्वारा शुक्रवार को पंचशील हॉस्पिटल, चुर्क मोड़, रॉबर्ट्सगंज में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने किया। शिविर में युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति सेवा, समर्पण और जनसरोकारों पर आधारित है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से युवा कांग्रेस समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा और मानवता के मूल्यों को सशक्त करने वाला प्रयास है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति दायित्व निभाना भी है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए इसे समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करने वाला अभियान बताया।
शिविर में शशांक मिश्रा, रोहिल मिश्रा, मृदुल मिश्रा, अनुपम, बृजेश तिवारी, प्रदीप चौबे, हाजी फरीद अहमद, रामराज सिंह गोंड, क्षितिज सिंह, प्रांजल श्रीवास्तव, शीतला पटेल, उत्कर्ष द्विवेदी, शंकर लाल, राहुल और सूर्य कुमार सहित कई लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
कार्यक्रम में रामविलास पनिका, जितेन्द्र पासवान, सेतराम केशरी, राजेन्द्र भारती, श्रीकांत मिश्रा, अमरेश देव पाण्डेय समेत कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने चिकित्सकों, रक्तदाताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
“रक्तदान – सबसे बड़ा दान, मानवता का सम्मान”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!