उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

रात्रि चौपाल में जनप्रतिनिधियों के बीच हुई नोकझोंक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विकास कार्यों की चर्चा के दौरान जिला पंचायत सदस्य और प्रधान प्रतिनिधि में हुई कहासुनी, अधिकारियों ने संभाली स्थिति

फतेहपुर। संवाददाता : ब्रिजेन्द्र मौर्य, सब तक एक्सप्रेस
सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि चौपाल उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब कार्यक्रम के दौरान दो जनप्रतिनिधि आपस में उलझ पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार जिले के बड़े गांवों में प्रशासन की ओर से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव में चौपाल का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम एडीओ पंचायत भिटौरा के नेतृत्व में संपन्न हो रहा था, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बताया जाता है कि विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा के दौरान जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बड़कू सिंह के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच बहस तेज हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मौके पर मौजूद अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। स्थिति पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और चौपाल का कार्यक्रम आगे सामान्य रूप से जारी रहा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता से मामला शांत हो गया।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस चौपाल में हुए विवाद ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!