
सब तक एक्सप्रेस।
सीतापुर। जनपद सीतापुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव ने की। इस दौरान संगठन की कार्यप्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति पर चर्चा की गई तथा जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष राकेश राजवंशी और मिश्रिख तहसील प्रभारी डॉ. सुधीर राजवंशी सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी साझा की और संगठन विस्तार को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत, सक्रिय और अनुशासित बनाना रहा। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को जनसंपर्क बढ़ाने, नए सदस्यों को जोड़ने और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
अंत में संगठन को विस्तार देने और आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।



