उत्तर प्रदेशसोनभद्र

बढ़ौली–निपराज मार्ग निर्माण में पक्की पटरी व नाली भी बने: राकेश शरण मिश्र

नगर पालिका चेयरमैन को पत्र लिखकर की गुणवत्ता व चौड़ाई बढ़ाने की मांग

सोनभद्र/राबर्ट्सगंज। रिपोर्ट – सब तक एक्सप्रेस

समाजसेवी व अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने बढ़ौली–निपराज संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज की चेयरमैन रूबी प्रसाद को पत्र भेजा है।

मिश्र ने पत्र में लिखा कि मार्ग की वर्तमान चौड़ाई केवल 3 मीटर है, जो अत्यंत कम है। इस चौड़ाई में न तो दो वाहन आमने-सामने निकल सकते हैं और न ही ओवरटेक संभव है। उन्होंने मांग की कि मार्ग की ढलाई कम से कम 5 मीटर चौड़ी की जाए, और यदि यह संभव न हो तो दोनों ओर इंटरलॉकिंग पटरी बनाई जाए। साथ ही, घरों से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण भी आवश्यक बताया, ताकि वाहनों और पैदल चलने वालों को आवागमन में दिक्कत न हो।

श्री मिश्र ने यह भी कहा कि स्थानीय वार्डवासियों का आरोप है कि निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसलिए चेयरमैन स्वयं मौके पर जाकर गुणवत्ता की जांच करें। उन्होंने रूबी प्रसाद को शनिवार, 8 अगस्त 2025, सुबह 10 बजे स्थल निरीक्षण के लिए आमंत्रित भी किया है।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!