उत्तर प्रदेशसोनभद्र

शाहगंज बाजार की समस्याओं पर प्रशासन मौन, जनता बेहाल

सब तक एक्सप्रेस
ब्यूरो – शाहगंज, सोनभद्र

शाहगंज (सोनभद्र)। स्थानीय शाहगंज बाजार और उससे जुड़े बेलाटाड़ तथा ग्राम पंचायत ओड़हथा क्षेत्र की जन समस्याओं का अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। गंदगी और जल जमाव से नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। मुख्य सड़क की दोनों पटरियों पर कचरा और पानी जमा होने से आम लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कस्बे में खड़ंजा, नालियां, गलियां और हैण्डपम्पों की हालत जर्जर है। वहीं तालाबों का सुंदरीकरण और पौधरोपण केवल कागजों तक ही सीमित दिख रहा है। सबसे बड़ी समस्या है कि बढ़ती आबादी के बावजूद यहां कोई सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालय की व्यवस्था नहीं है। इसके अभाव में खासकर महिलाओं और व्यापारियों को गंभीर दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।

स्थानीय बुद्धिजीवियों का कहना है कि सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। जनता रोजमर्रा की दिक्कतों से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि केवल खानापूर्ति में लगे हुए हैं।

नागरिकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि वे तत्काल जनहित की समस्याओं पर ध्यान दें और आवश्यक कदम उठाकर राहत दिलाएं।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!