राजस्थान

जसनगर में युवक ने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस

 जिले में एक युवक ने रविवार सुबह खेत में मौजूद नीम के पेड़े में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग (अप्राकृतिक मृत्यु) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नागौर जिले के जसनगर कस्बे के निकट रविवार सुबह एक युवक ने खेत में स्थित नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, मृतक 31 वर्षीय विशनाराम पुत्र भंवरूराम कुमावत निवासी जसनगर (जाति कुमावत) रविवार सुबह करीब 8 बजे घर से खेत के लिए निकला था। कुछ समय बाद उसकी मां भी खेत पहुंचीं, जहां उन्होंने उसे नीम के पेड़ से मफलर के सहारे लटका हुआ देखा। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही जसनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी छीतरमल ने बताया कि जसवंताबाद मार्ग पर आदर्श नगर के पास खेत में एक युवक के पेड़ से लटके होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रियाबड़ी में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मर्ग (अप्राकृतिक मृत्यु) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन जांच में किसी अन्य पहलू की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!