PM-Kisan Yojana: e-KYC और फार्मर आईडी सब है अपडेट, फिर भी नहीं मिले पैसे? कहां और कैसे करें शिकायत

पीएम किसान की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment) का इंतजार कर रहे कई किसानों को पैसे नहीं मिले, जबकि उन्होंने ई-केवाईसी और फार्मर आईडी अपडेट कर ली थी। इसके संभावित कारणों में गलत बैंक जानकारी, भू-सत्यापन में त्रुटि, आयकर दायरे में आना, या सरकारी नौकरी शामिल हैं। यदि आप पात्र हैं और फिर भी किस्त नहीं मिली, तो हेल्पलाइन नंबर 155261, 011-24300606 या pmkisan-ict@gov.in पर शिकायत करें।
पीएम किसान की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment) का किसानों को लंबे समय से इंतजार था। उनका ये इंतजार 13 मार्च को खत्म हुआ। 13 मार्च के दिन करोड़ों किसानों के खाते में 2 हजार रुपये भेजे गए। हालांकि कुछ किसान ऐसे भी रहें जिनके खाते में अब तक पैसे नहीं आए है। जबकि उन्होंने समय रहते पीएम किसान किस्त पाने के लिए जरूरी चीजें जैसे ई-केवाईसी और फार्मर आईडी दोनों ही अपडेट कर लिया था।
कहीं ये तो नहीं है वजह?
- किस्त न मिलने की वजह बैंक की गलत जानकारी देना या बैंक खाते का ई-केवाईसी न होना भी हो सकता है।
- इसके साथ ही अगर आपने भू-सत्यापन की डिटेल्स गलती दी हो तो वो भी किस्त न मिलने का कारण हो सकती है।
- इसके अलावा अगर आपकी प्राइवेट नौकरी लग गई हो और आप इनकम टैक्स के दायरे में आने लगे।
- अगर लाभार्थी की सरकारी नौकरी लग जाए या किसी दूसरी स्कीम से 10 हजार से ज्यादा पेंशन आने लगे। ये सभी पीएम किसान किस्त न आने का कारण हो सकती है।
लेकिन अगर ऊपर बताई गई बातें आप पर अप्लाई नहीं हो रही है। इसके साथ ही आपका ई-केवाईसी पूरा है और फार्मर आईडी भी बना चुके हैं तो ऐसी स्थिति में शिकायत करें।
कहां और कैसे करें शिकायत
पात्रता पूरी होने के बाद भी किस्त नहीं मिल रही तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल करें। इसके साथ ही आप अपनी शिकायत pmkisan-ict@gov.in के जरिए भी कर सकते हैं।
आप स्टेटस चेक करके भी पता लगा सकते हैं कि आपके खाते में कब तक पैसे आएंगे। इसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब लॉगिन (Login) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर लॉगिन डिटेल्स सहित कैप्चा कोड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद फार्मर कॉर्नर (Farmer Corner) के ऑप्शन पर बेनिफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status)
- का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स जैसे राज्य का नाम, गांव का नाम, जिले का नाम इत्यादि भरें।
- अंत में आपके स्क्रीन पर स्टेटस शो हो जाएगा। इसमें बताया गया होगा कि आपके खाते में कब तक पैसे पहुंचेगे।



