पॉलिटिक्स

बेरोजगारों को 18000 की मदद, पक्के घर का वादा… TMC के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए भी बड़े एलान

ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के लिए TMC का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें ‘दुआरे चिकित्सा’, सभी कच्चे घरों को पक्का बनाने, हर घर नल से पानी और हजारों आधुनिक स्कूल बनाने का वादा किया।

HighLights

  1. ‘दुआरे चिकित्सा’ के तहत घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी
  2. सभी कच्चे घरों को पक्का बनाया जाएगा, हर घर नल से पानी
  3. महिलाओं को लक्ष्मी भंडार, युवाओं को ₹1500 मासिक भत्ता

बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। अपने कालीघाट स्थित आवास से घोषणापत्र जारी करते हुए ममता ने इस बार 10 पतिज्ञा का वादा किया है।

प्रमुख घोषणाओं में ममता ने इस बार राज्य में लगातार चौथी बार तृणमूल की सरकार बनने पर अब दुआरे चिकित्सा का वादा किया। ममता ने कहा कि इस बार हम ‘दुआरे चिकित्सा’ (घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं) शुरू करेंगे। इसके तहत हर बूथ व ब्लाक स्तर पर राज्य सरकार द्वारा ‘दुआरे चिकित्सा’ शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही कहा कि आने वाले वर्षों में सभी कच्चे घर पक्के बनेंगे।

20260320227L

हर-घर-नल से पानी

इसके अलावा अगले एक-दो वर्षों में सभी घरों में नल से पानी का कनेक्शन पहुंचाने का ममता ने वादा किया। ममता ने कई हजार माडर्न स्कूल बनाने का भी वादा किया। स्वास्थ्य व शिक्षा पर जोर देते हुए ममता ने कहा कि हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं के साथ माडर्न बनाया जाएगा। शिक्षकों की भी बहाली होगी।

ममता ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि कई लोग कोर्ट में केस कर देते है, उनकी वजह से शिक्षकों को दिक्कत होती है और हजारों नई भर्तियां रुकी हुई है। ममता ने तृणमूल सरकार फिर से आने पर राज्य में सात से 10 नए जिले बनाने का भी वादा किया।

ममता ने कहा कि पिछले 15 सालों में हमारी सरकार ने सात नए जिले बनाए हैं। आने वाले दिनों में हम सात से 10 और नए जिले, कई ब्लाक व अनुमंडल और यहां तक कि कई नई नगर पालिकाएं भी बनाएंगे।हालांकि इस बार के घोषणापत्र में ममता ने कोई बड़ी लोकलुभावन घोषणाएं नहीं की है।

20260320228L

लक्ष्मी भंडार योजना पर अपडेट

ममता ने इसके साथ ही कहा कि महिलाओं के लिए लक्ष्मी भंडार योजना कभी बंद नहीं होगी। ममता ने कहा कि लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को हर माह मिलने वाले भत्ते में हमारी सरकार ने पिछले महीने ही 500 रुपये की वृद्धि की है।

इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये और एससी-एसटी वर्ग की महिलाओं को 1,700 रुपये मिल रहे हैं। जो युवा बेरोज़गार हैं उन्हें हर महीने 1,500 रुपये पाकेट मनी के तौर पर मिलेंगे। इसके लिए फरवरी में इस बार के अंतरिम बजट में राज्य सरकार ने युवाश्री योजना की घोषणा की थी।

20260320224L

एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ें: ममता

ममता ने इस दौरान लोगों से अपील की कि बंगाल को बचाने के लिए एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ें। अगर केंद्रीय एजेंसियां आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं। अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं, तो न लें। ममता ने आरोप लगाया कि वे (भाजपा) चुनाव में इस्तेमाल के लिए बार्डर इलाकों से पैसा और हथियार, माफिया ला रहे हैं, यहां अशांति और दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसीलिए भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने राज्य के सभी वरिष्ठ आइपीएस व आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। केंद्र सरकार व भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए ममता ने कहा कि मैं बांटने वाली राजनीति नहीं करतीं। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब एक जैसे हैं। ममता ने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी और गिर जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!