दिल्ली
दिल्ली पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, आग में फंसे परिवार को बचाया

Delhi के शाहदरा में दिल्ली पुलिस के जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग में फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में एक साल का बच्चा भी शामिल था।
जानकारी के मुताबिक, अजीत नगर इलाके में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और परिवार घर के अंदर फंस गया।
मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया। एएसआई कुलदीप, हेड कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल विपिन और कांस्टेबल सनी ने जलते मकान में घुसकर तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।



