राजनीति
Nana Patole Controversy: वायरल वीडियो में पैर धुलवाते दिखे नाना पटोले, बोले- परिवार की परंपरा को बनाया जा रहा मुद्दा

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नाना पटोले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक उनके चरण धोते और सम्मान स्वरूप फूल चढ़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए इसे “कांग्रेस की संस्कृति” बताया। विवाद बढ़ने पर नाना पटोले ने कहा कि वीडियो में मौजूद लोग कार्यकर्ता नहीं बल्कि उनके परिवार के युवा सदस्य हैं, जिन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर परंपरा के तहत उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक विवाद बनाना पूरी तरह अनुचित है।



