उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखण्ड आर्यावर्त आर्य महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी बने गौरव वर्मा

लखनऊ ब्यूरो

अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने संगठनात्मक विस्तार के तहत हिन्दूवादी नेता गौरव वर्मा को राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। यह घोषणा कुर्सी रोड स्थित संगठन के मुख्यालय में की गई, जहां अन्य नए पदाधिकारियों की भी नियुक्ति हुई।

नए पदाधिकारियों में दयाशंकर सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, धर्म अरविन्द नाथ मिश्रा और अश्विनी उपाध्याय को प्रदेश उपाध्यक्ष, रमन कुमार को प्रदेश सचिव तथा कमलेश कुमार वर्मा को मंडल संयोजक लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन सनातन संस्कृति के संवर्धन के लिए तेज़ी से कार्य कर रहा है और जल्द ही देशभर में अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगा। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसमें बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग में अपराह्न 12 बजे से विशेष कार्यक्रम होगा।

राष्ट्रीय प्रभारी बनने के बाद गौरव वर्मा ने संगठन को भरोसा दिलाया कि वह सनातन समाज को जागरूक और संगठित करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

राष्ट्रीय संयोजक पंकज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि देशभर में मंदिरों को सनातन शक्ति केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत आगामी गणेश चतुर्थी से होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!